Amazfit Active 2 लॉन्च, हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स के साथ 19 दिनों तक चलेगी बैटरी

Amazfit ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Active 2 में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Amazfit Active 2 160+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है।
  • Amazfit Active 2 में 270mAh की बैटरी दी गई है।

Amazfit Active 2 में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 लॉन्च कर दी है। Active 2 में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इस वॉच में 270mAh की बैटरी दी गई है जो कि 19 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच HYROX रेस समेत 160+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Amazfit Active 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazfit Active 2 Price


कीमत की बात करें तो Amazfit Active 2 के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं लेदर स्ट्रैप और सैफायर ग्लास वाले प्रीमियम वर्जन की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और amazfit की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।


Amazfit Active 2 Specifications


Amazfit Active 2 में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले 2.5D टेम्पर्ड ग्लास + एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ प्रीमियम वेरिएंट पर सैफायर ग्लास से लैस है। यह वॉच एंड्रॉयड 7.0 और उससे ऊपर, आईओएस 14.0 और उससे ऊपर के डिवाइस का सपोर्ट करती है। वॉच Zepp OS 4.5 पर काम करती है और Zepp Flow AI वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इन बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। इस वॉच में BioTracker 6.0 PPG बायोमेट्रिक सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, 3-एक्सिस मोशन सेंसर, बैरोमीटर, एम्बिएंट लाइट और टेंप्रेचर सेंसर शामिल है।

वॉच HYROX रेस समेत 160+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट करती है। वॉच 8 स्पोर्ट्स मूवमेंट और 25 स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मूवमेंट की स्मार्ट रिकग्निशन करती है। हेल्थ फीचर्स में 24 घंटे हार्ट रेट, SpO2 और स्ट्रेस मॉनिटर शामिल है। अन्य फीचर्स में टू-डू लिस्ट, कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल नोटिफिकेशन, सेडेंट्री रिमाइंडर, म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल और स्मार्टफोन ऐप नोटिफिकेशन शामिल है। वॉच पानी से सुरक्षा के लिए 5ATM रेटिंग से लैस है। इस वॉच में 270mAh की बैटरी दी गई है जो कि सामान्य उपयोग पर 10 दिनों तक चल सकती है, हैवी उपयोग पर 10 दिनों तक और बैटरी सेवर मोड में 19 दिनों तक चल सकती है।  कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2 और 5 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम (GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS) शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.