7 Ring : अब अंगूठी से कीजिए पेमेंट, भारतीय कंपनी ने लॉन्‍च की अनोखी रिंग, जानें प्राइस

7 Ring : इस रिंग को ‘सेवन’ नाम के एक इंडियन ब्रैंड ने NPCI के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 18:49 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्‍च हुई पहली कॉन्‍टैक्‍टलैस पेमेंट रिंग
  • सिर्फ एक अंगूठी की मदद से कर पाएंगे पेमेंट
  • ‘सेवन’ नाम के एक इंडियन ब्रैंड ने NPCI के साथ मिलकर बनाया

7 Ring को भारत में 7,000 रुपये में लाया गया है। ईएमआई पर भी इसे लिया जा सकता है।

Photo Credit: seven.ooo

भारत में पहली कॉन्‍टैक्‍टलैस पेमेंट रिंग को लॉन्‍च किया गया है। इसका नाम है- 7 Ring, जिसे सबसे पहले फिनटेक फेस्ट 2023 में दिखाया गया था। आप सोच रहे होंगे, यह क्‍या चीज है। आसान अल्‍फाजों में समझाया जाए तो अब आप सिर्फ एक अंगूठी की मदद से पेमेंट कर पाएंगे। 7 Ring को ‘सेवन' नाम के एक इंडियन ब्रैंड ने NPCI के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया है। यह NFC समेत कार्ड और सैमसंग पे या ऐपल पे द्वारा इस्‍तेमाल की जानी वाली तकनीक ‘टैप-एंड-पे' की तरह ही काम करता है। कंपनी का कहना है कि तरीका वही है, लेकिन ज्‍यादा सेफ है।   
 

7 Ring Price in India

7 Ring को भारत में 7,000 रुपये में लाया गया है। अर्ली बर्ड ऑफर में कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए इसे 4,777 रुपये में बेच रही है। ईएमआई पर भी इसे लिया जा सकता है। खास यह है कि इस रिंग को सिलेक्‍टेड यूजर्स ही खरीद पाएंगे, जिनके पास इनवाइट कोड आया है। 
 

7 Ring Specifications, Features

सबसे पहली बात कि 7 Ring एक अंगूठी है। यानी इसे उंगली में पहनिए और जरूरत पड़ने पर पेमेंट भी कीजिए। यह काफी स्‍टाइलिश नजर आती है। कंपनी ने इसमें मिरर फ‍िनिश दी है। अंगूठी से आपकी स्किन पर कोई प्रभाव ना हो, इसके लिए अंदर की ओर से इसमें हाइपोएलर्जेनिक रेजि‍न बैंड लगाया है। यह IP68 सर्टिफाइड है। कंपनी का दावा है कि पानी और धूल से इस पर असर नहीं होगा। 

रही बात इसमें दी गई टेक्‍नॉलजी की, तो 7 Ring काम करती है NFC टेक्‍नॉलजी पर। रिंग को एक्टिव करने और प्रीपेड वॉलेट को एक्टिव करने के लिए ऐप की जरूरत होती है। केवाईसी पूरा होने के बाद आप वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं। इसकी मंथली लिमिट 10 हजार रुपये है। हालांकि वीडियो केवाईसी और वॉलेट को यूपीआई से जोड़कर लिमिट को 2 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। ऐप की मदद से यूजर्स 7 Ring से किए गए ट्रांजैक्‍शंस को देख सकते हैं। रिंग खोने पर उसे ब्‍लॉक कर सकते हैं। खास यह है कि अगर रिंग से POS मशीन पर पेमेंट करना है, तो अंगूठी को उसके पास लाना होता है। इस रिंग को चार्ज करने की जरूरत भी नहीं होती। यह लगातार काम करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
  2. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  4. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  5. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  7. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  8. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  9. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  10. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.