Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है। Smart Camera 4 Max AI Zoom एडिशन एक एडवांस इनडोर स्मार्ट कैमरा है जो दमदार हार्डवेयर और AI पावर्ड फीचर्स से लैस होकर आता है। कैमरा में डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसका पहला कैमरा एक 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें 6P ऑप्टिकल स्ट्रक्चर दिया गया है। साथ ही ऑटोफोकस भी है।
Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट कैमरा Smart Camera 4 पेश किया है। इसमें 4K सर्विलांस मिल जाता है। यह HyperOS के साथ काम करता है। Xiaomi Smart Camera 4 में 8 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है। कैमरा में 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। इसमें HDR सपोर्ट भी है जो चुनौतीपूर्ण लाइट कंडीशन में भी इमेज बैलेंस करता है। कैमरा में शाओमी की इन-हाउस MJA1 AI चिप लगी है।