Google Pixel 10a लॉन्च डेट मध्य फरवरी के लिए निर्धारित हो सकती है। WinFuture Roland Quandt के अनुसार फोन जल्द ही पेश हो सकता है। कहा गया है कि इसकी सेल फरवरी के मध्य में शुरू हो सकती है। फोन को कंपनी चार कलर वेरिएंट्स में पेश कर सकती है जिनमें Obsidian, Berry, Fog, Lavender जैसे ऑप्शंस शामिल हो सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge अगले महीने बाजार में पेश हो सकता है। WinFuture द्वारा शेयर किए गए Galaxy S25 Edge की कथित प्रमोशनल फोटो में फोन को ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर में नजर आया है। कथित तौर पर इन्हें टाइटेनियम जेट ब्लैक, टाइटेनियम आइसी ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कहा जाएगा। ये कलर ऑप्शन Galaxy S25 Ultra के फिनिश से मिलते जुलते हैं।