Samsung Galaxy S25 Edge रेंडर्स आए सामने, डिजाइन और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा

Samsung अगले महीने Samsung Galaxy S25 Edge को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने करने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S25 Edge रेंडर्स आए सामने, डिजाइन और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा

Photo Credit: Winfuture.de

Samsung Galaxy S25 Edge में Snapdragon 8 Elite मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Edge के में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy S25 Edge में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Samsung अगले महीने Samsung Galaxy S25 Edge को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने करने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख शेयर नहीं की है, लेकिन अफवाहें है कि यह अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पेश सकता है। इससे पहले आगामी S25 Edge की कथित मार्केटिंग इमेज पर नजर आई है। नए लीक हुए रेंडर Galaxy S25 Edge को तीन कलर ऑप्शन में दिखाते हैं और एक टाइटेनियम फ्रेम का सुझाव देते हैं। यह गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट और 12GB रैम से लैस होने की उम्मीद है। फोन में 5.84 मिमी स्लिम बिल्ड होने की उम्मीद है। आइए Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S25 Edge Color Option


WinFuture द्वारा शेयर किए गए Galaxy S25 Edge की कथित प्रमोशनल फोटो में फोन को ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर में नजर आया है। कथित तौर पर इन्हें टाइटेनियम जेट ब्लैक, टाइटेनियम आइसी ब्लू और टाइटेनियम सिल्वर कहा जाएगा। ये कलर ऑप्शन Galaxy S25 Ultra के फिनिश से मिलते जुलते हैं। कलर के नाम पर टाइटेनियम बताता है कि Samsung ने आगामी फोन के लिए टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया हो सकता है। सैमसंग अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए इस फोन को एक्सक्लूसिव कलर में पेश कर सकता है।


Samsung Galaxy S25 Edge Features


Samsung Galaxy S25 Edge का फ्रंट डिजाइन Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra जैसा ही लगता है। फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है जो LED फ्लैश के साथ आता है। कैमरे एक पिल शेप्ड मॉड्यूल के अंदर वर्टिकली फिट है। Galaxy S25 Edge को जनवरी में अनपैक्ड इवेंट में टीज किया गया था, जिसके बाद फोन के बारे में कई लीक्स सामने आई हैं। मौजूदा Galaxy S25 मॉडल की तरह ही आने वाला फोन गैलेक्सी एसओसी के लिए Snapdragon 8 Elite पर काम कर सकता है। इसमें 12GB RAM और 25W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 3,900mAh की बैटरी मिल सकती है। 

Samsung Galaxy S25 Edge के ड्यूल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। अफवाह है कि इसकी मोटाई 5.84 मिमी होगी। Samsung ने Galaxy S25 Edge की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में आई अफवाहों से संकेत मिला है कि इसे 16 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। अमेरिका में इसकी कीमत लगभग 999 डॉलर (लगभग 87,150 रुपये) होने की संभावना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »