वॉट्सऐप पर एक बार फिर से कई सारे नए फीचर्स आ गए हैं। यूजर्स को अब ऐप में नए कैमरा इफेक्ट्स मिलेंगे। कस्टमाइज सेल्फी स्टीकर्स का ऑप्शन होगा। स्टीकर पैक्स को शेयर करना और ज्यादा आसान हो जाएगा और किसी मैसेज पर रिएक्शन देना भी पहले के मुकाबले फास्ट और ईजी होगा। मेटा के मालिकाना हक वाला वॉट्सऐप अपने ऐप में नई सुविधाओं को इंटीग्रेट कर रहा है।
Android के लिए WhatsApp को एक नया फीचर मिल सकता है जो ऐप के अंदर वीडियो कॉल और फोटो को कैप्चर करने को मजेदार बनाने का काम करेंगे। एक फीचर ट्रैकर के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कैमरा इफेक्ट्स को टेस्ट कर रहा है। कहा जा रहा है कि नया फीचर किसी फोटो को कैप्चर करते समय या वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स के फेस पर फिल्टर, बैकग्राउंड और अन्य इफेक्ट जोड़ता है।