7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo ने आज भारत में नया फोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Vivo Y51 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट से लैस है।