साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक रूप से रोक देता है। साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। अगला ग्रहण 21 सितंबर को होगा।
Partial Solar Eclipse (आंशिक सूर्य ग्रहण) तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, लेकिन वह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा और यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। 2025 का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को होगा। दुर्भाग्य से, मार्च और सितंबर, दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे।