Samsung ने अपनी नई Galaxy Watch 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें दो मॉडल्स शामिल हैं - Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic। Samsung Galaxy Watch 8 को 40mm और 44mm वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जो Graphite और Silver कलर ऑप्शन में मिलेंगे। वहीं, Watch 8 Classic सिर्फ 46mm साइज में आया है और Black व White कलर में उपलब्ध होगी। Samsung ने फिलहाल भारत में कीमत का खुलासा नहीं किया है।
एमेजॉन पर चल रही रिपब्लिक डे सेल में तमाम प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। सैमसंग ने भी वॉचेज पर डिस्काउंट पेश किया है। सेल में Galaxy Watch 6 Classic को 19 हजार रुपये के भारी डिस्काउंट पर लिया जा सकता है। गैलेक्सी एआई की खूबियों से लैस Galaxy Watch Ultra को 10 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। कंपनी Samsung Galaxy Buds 3 Pro को 14999 रुपये में बेच रही है।