कंपनी को इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए 4.3 लाख से अधिक प्री-ऑर्डर्स मिले हैं। इसने प्री-ऑर्डर्स के लिहाज से सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। नई स्मार्टफोन सीरीज में Galaxy 25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं। सैमसंग की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है।
Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप कंपनी की ओर से लेटेस्ट लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें Intel Core Ultra सीरीज 2 प्रोसेसर लगा है। इसमें Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, AI फीचर्स और Thunderbolt 4 पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप को 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप को कंपनी ने ग्रे और सिल्वर कलर्स में पेश किया है।
बेस Galaxy Book 4 360 की भारत में शुरुआती कीमत 1,14,990 रुपये है, जबकि Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Pro 360 क्रमशः 1,31,990 रुपये और 1,63,990 रुपये से शुरू होते हैं। मॉडल मूनस्टोन ग्रे और प्लैटिनम सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।