Redmi 14C 5G लॉन्च डेट 6 जनवरी 2025 के लिए कंफर्म हो गई है। यह फोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले बताया जा रहा है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट आने की संभावना है। फोन में 13MP का रियर कैमरा होगा। फ्रंट में 5MP कैमरा आने की संभावना है। फोन 5,160mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
Redmi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक पोस्ट के जरिए भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल को टीज किया। यहां नाम को पर्दे के पीछे रखा गया, लेकिन एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें स्मार्टफोन के रियर पर एक बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। यह काफी हद तक पिछले साल दिसंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Redmi 14C (4G) की तरह लगता है।
POCO M7 5G फोन भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। XiaomiTime का दावा है कि फोन भारत में इसी महीने लॉन्च होगा। इसके स्पेसिफिकेशंस Redmi 14C 5G जैसे होंगे। फोन का कोडनेम flame_p बताया गया है। flame यहां Redmi 14R और Redmi 14C 5G से संबंधित है। वहीं P का मतलब यहां पोको से है। यानी यह Redmi 14C 5G का रिब्रांडेड वर्जन है।