इस सेल में Poco X7 5G और Poco X7 Pro 5G को क्रमशः 14,499 रुपये और 19,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्राइस में बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट शामिल हैं। इस स्मार्टफोन्स में 6,550 mAh की बैटरी दी गई है। Poco X7 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल का लॉन्च पर प्राइस 21,999 रुपये और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 23,999 रुपये का था।
Poco X7 5G भले ही स्पेक्स और फीचर्स के मामले में ‘रेडमी नोट 14 सीरीज’ को फॉलो करता है, लेकिन डिजाइन और कीमत से पोको ने अलग आइडेंटिटी खड़ी की है। हमारे पास POCO X7 5G रिव्यू के लिए आया है। शुरुआती इस्तेमाल में कैसा है यह फोन, जानते हैं फर्स्ट इम्प्रेशन में।