22 फरवरी को प्लेनेटरी परेड के दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह एकसाथ आसमान में दिखाई दिए। यह घटना इससे पहले 1982 में ही देखी गई थी। इन सभी ग्रहों को Josh Dury ने अपने कैमरा में कैद कर लिया। जोश ने यह फोटो समरसेट के मेंडिप हिल्स से ली। फोटो 22 फरवरी को कैप्चर की गई है। जोश ने इस फोटो को कैप्चर कर एक इतिहास बना दिया है।
अंतरिक्ष में 28 फरवरी को प्लेनेट्री परेड दिखाई देने वाली है। ग्रहों की इस परेड में सात ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं। इन 7 ग्रहों में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून शामिल होंगे। नासा के अनुसार यह घटना बेहद खास है क्योंकि आमतौर पर इस तरह की परेड में 4 से ज्यादा ग्रह एकसाथ नहीं आते हैं। लेकिन इस बार यहां 7 ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं।
अगर आप अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज मंगलवार को एक अहम खगोलीय नजारे का गवाह बनने का मौका मिलेगा। इसे ‘प्लैनेटरी परेड 2025’ कहा जा रहा है, जिसमें एकसाथ 6 ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा। 4 ग्रह तो बिना टेलीस्कोप यानी नग्न आंखों से नजर आएंगे। क्या होती है प्लैनेटरी परेड। कौन-कौन से ग्रह आसमान में दिखाई देंगे। इसकी पूरी डिटेल हम आपको देने जा रहे हैं।
इस साल की शुरुआत में ही एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। जिन ग्रहों को आम लोग सिर्फ इंटरनेट पर तस्वीरों में देखते हैं उन्हें आसमान में नंगी आंखों से देखने का मौका मिलने वाला है। यह घटना प्लैनेटरी परेड के दौरान होने वाली है। 21 जनवरी को प्लैनेटरी परेड आसमान में देखी जा सकेगी। रात 8.30 बजे से यह नजारा देखा जा सकेगा।