अंतरिक्ष में 28 फरवरी को प्लेनेट्री परेड दिखाई देने वाली है। ग्रहों की इस परेड में सात ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं। इन 7 ग्रहों में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून शामिल होंगे। नासा के अनुसार यह घटना बेहद खास है क्योंकि आमतौर पर इस तरह की परेड में 4 से ज्यादा ग्रह एकसाथ नहीं आते हैं। लेकिन इस बार यहां 7 ग्रह एकसाथ नजर आने वाले हैं।
अगर आप अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज मंगलवार को एक अहम खगोलीय नजारे का गवाह बनने का मौका मिलेगा। इसे ‘प्लैनेटरी परेड 2025’ कहा जा रहा है, जिसमें एकसाथ 6 ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा। 4 ग्रह तो बिना टेलीस्कोप यानी नग्न आंखों से नजर आएंगे। क्या होती है प्लैनेटरी परेड। कौन-कौन से ग्रह आसमान में दिखाई देंगे। इसकी पूरी डिटेल हम आपको देने जा रहे हैं।