OnePlus Ace 6 फोन को कंपनी 27 अक्टूबर को पेश करने वाली है। यह कंपनी की ओर से अबतक का सबसे पावरफुल Ace सीरीज का फोन होगा। OnePlus 15 की तरह ही इसमें OLED पैनल होगा जो कि 165Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 7800mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Ace 6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।
स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। दोनों ही फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आएंगे। फोन में 6.78 इंच का फ्लैट BOE X2 LTPO OLED डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। दोनों फोन ColorOS 15 पर रन करेंगे जो कि Android 15 के साथ आने वाला है। दोनों फोन में 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।