Motorola Moto G Stylus 2026 की पहली झलक! ट्रिपल कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
Motorola Moto G Stylus 2026 लॉन्च से पहले फिर लीक हो गया है। फोन की रियल इमेज लीक होने का दावा किया गया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन के रियल इमेज सामने आए हैं जो टिप्स्टर इवान ब्लास की ओर से लीक किए गए हैं। फोन दो कलर वेरिएंट्स में नजर आ रहा है जिसमें लेवेंडर और ब्लैक वेरिएंट्स दिखाई दे रहे हैं।