Ugreen ने 20,000mAh बैटरी वाला फोल्डिंग पावर बैंक किया लॉन्च, जानें कीमत
Ugreen की ओर से नया पावरबैंक MagFlow Qi2 लॉन्च किया गया है। कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के इस पावर बैंक को मार्केट में पेश कर दिया है। पावर बैंक में वायर्ड चार्जिंग के लिए 100W चार्जिंग तक का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है जिसे USB-A के साथ पेअर किया गया है। इसमें फोल्डिंग पार्ट मिलता है जो स्टैंड की तरह काम करता है।