boAt की Sony, JBL, Samsung को टक्कर देने की तैयारी, लॉन्च हो रहे हैं 2 नए प्रीमियम साउंडबार
boAt Aavante Prime सीरीज में दो नए Dolby Atmos साउंडबार्स - 6250DA और 7050DA जोड़े जा रहे हैं। दोनों मॉडल कंपनी की वेबसाइट और ऑनलाइन रिटेलर्स पर लिस्ट हो चुके हैं और सितंबर 2025 में लॉन्च होंगे। Aavante Prime 6250DA में 5.2.4 चैनल सेटअप और 625W RMS आउटपुट है, जबकि 7050DA 7.1.4 चैनल और 700W RMS आउटपुट ऑफर करता है। इनकी उपलब्धता Flipkart और Amazon दोनों में होगी।