आपका फोन ही बन जाएगा TV का रिमोट, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो
आप Google TV ऐप के जरिए Android स्मार्टफोन और iPhone दोनों को टीवी रिमोट में बदल सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि टीवी का रिमोट नहीं मिलता है और उसे खोजने में ही इतना समय बर्बाद हो जाता है कि टीवी देखने का समय ही नहीं बचता है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है या होता रहता है तो अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन को ही टीवी के रिमोट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं।