भारतीय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arattai बना नंबर 1, WhatsApp को दे रहा टक्कर
Arattai उन बेसिक फीचर्स को प्रदान करता है जो कि यूजर्स के लिए जरूरी हैं। Arattai टेक्स्ट, वॉयस नोट्स और मीडिया शेयरिंग के साथ वन-टू-वन और ग्रुप चैट प्रदान करता है। यह ऐप ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा देता है, जिसमें Zoho एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का वादा करता है। Arattai डेस्कटॉप और एंड्रॉइड टीवी ऐप समेत मल्टी-डिवाइस सपोर्ट प्रदान करता है। यह स्टोरीज और चैनल की पेशकश करता है। Zoho कॉर्पोरेशन ने Arattai को 2021 में लॉन्च किया था।