Honor ने अपनी बजट स्मार्टफोन लाइनअप में विस्तार करते हुए मलेशिया में Honor X7e लॉन्च किया है। Honor X7e के 6GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 MYR (लगभग 29,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन फिलहाल मलेशिया में Honor के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है।