Health Tech India

Health Tech India - ख़बरें

  • भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
    Google का नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। Amazon India पर इसकी लिस्टिंग लाइव होने के बाद इसकी भारत में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। Fitbit Air इस साल अमेरिका में लॉन्च हुआ था और इसमें स्क्रीन की जगह AI आधारित हेल्थ ट्रैकिंग पर ज्यादा फोकस किया गया है। डिवाइस में Gemini AI, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, AFib अलर्ट, स्लीप ट्रैकिंग और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
    Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस वियरेबल REP Band लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और प्री-बुकिंग 8 जुलाई से शुरू होगी। यह डिवाइस NoiseFit ऐप के जरिए AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप एनालिसिस, रिकवरी स्कोर और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बिना किसी सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध कराता है। इसमें भारतीय स्किन टोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन, 6-Axis Motion Engine और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • Apple Watch अब बताएगी नींद में सांस रुकने की समस्या, भारत में आया नया फीचर
    Apple ने भारत में अपने वियरेबल डिवाइसेज के लिए नए हेल्थ फीचर्स शुरू किए हैं। कंपनी अब Apple Watch में Sleep Apnoea Notifications और AirPods Pro 2 व AirPods Pro 3 में Hearing Test फीचर दे रही है। Apple Watch का नया फीचर नींद के दौरान सांस लेने में होने वाली गड़बड़ियों को ट्रैक करेगा और संभावित स्लीप एपनिया के संकेत मिलने पर यूजर्स को अलर्ट भेजेगा। वहीं AirPods Pro यूजर्स अब अपनी सुनने की क्षमता की जांच भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक सभी हेल्थ डेटा को एन्क्रिप्टेड तरीके से स्टोर किया जाएगा।
  • ECG से लेकर विसरल फैट तक, ये स्मार्ट गैजेट्स दिखाएंगे फुल बॉडी डेटा!
    रेगुलर हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज करना आम बात बनती जा रही है, लेकिन अब कई स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स घर बैठे जरूरी बॉडी पैरामीटर्स ट्रैक करने का विकल्प दे रहे हैं। Withings Body Scan 40 से ज्यादा बायोमार्कर्स, 6 लीड ECG और नर्व हेल्थ स्कोर जैसे फीचर्स के साथ आता है। InBody Dial H40 सेगमेंटल बॉडी एनालिसिस देता है, जबकि Omron HBF 375 और Tanita स्केल विसरल फैट, मसल मास और BMI जैसे डेटा दिखाते हैं। Cult Smart Scale Pro 50 से ज्यादा हेल्थ मेट्रिक्स ट्रैक करने का दावा करता है। हालांकि, किसी भी मेडिकल स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

Health Tech India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »