Samsung आज Galaxy Unpacked 2026 इवेंट लंदन में आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8, Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच लेकर आ सकती है। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिए इस एवेंट को लाइव देखा जा सकता है।
Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 22 जुलाई को दोपहर 2 बजे BST (शाम 6:30 बजे IST) पर लंदन, यूके में आयोजित होने वाला है। कंपनी लाइव स्ट्रीमिंग Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर करेगी। भारत में Samsung India Store पर इस फोन के लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो गया है। इच्छुक ग्राहक रिजर्व करने के लिए 999 रुपये का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 2799 रुपये का वाउचर भी देगी।