सस्ता या स्मार्ट, BLDC या नॉर्मल मोटर? सही Ceiling Fan कैसे चुनें, यहां है पूरी गाइड
Ceiling Fan खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि मोटर टाइप, बिजली की खपत और फीचर्स भी ध्यान में रखना जरूरी है। भारत में मुख्य तौर पर इंडक्शन मोटर और BLDC मोटर वाले फैन मिलते हैं। BLDC फैन कम बिजली खपत करते हैं और इन्वर्टर पर भी बेहतर चलते हैं, जबकि इंडक्शन फैन सस्ते होते हैं। कॉपर मोटर मजबूती के लिए जानी जाती है, जबकि BLDC टेक्नोलॉजी ज्यादा एडवांस होती है। अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो BLDC फैन बेहतर रहेगा, जबकि बेसिक इस्तेमाल के लिए इंडक्शन फैन भी सही विकल्प है।