AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
Google ने Maps प्लेटफॉर्म में Gemini AI आधारित नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। इसमें Ask Maps नाम का नया फीचर शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स मैप से बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें लोकेशन से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी ने Immersive Navigation नाम का नया नेविगेशन सिस्टम भी पेश किया है, जिसमें 3D विजुअल्स और ज्यादा स्पष्ट रूट गाइडेंस मिलेगा। Google के मुताबिक यह Maps का पिछले एक दशक में सबसे बड़ा नेविगेशन अपडेट है और इसे चरणबद्ध तरीके से Android और iOS डिवाइस पर रोलआउट किया जाएगा।