Alexa Devices

Alexa Devices - ख़बरें

  • Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Amazon ने भारत में अपने नए स्मार्ट स्पीकर्स Echo Dot Max और Echo Studio लॉन्च कर दिए हैं। Echo Dot Max में पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा Bass मिलने का दावा किया गया है, जबकि Echo Studio में Dolby Atmos और Spatial Audio सपोर्ट मिलता है। दोनों डिवाइसेज Alexa सपोर्ट, Smart Home Hub, Omnisense तकनीक और AZ3 सीरीज चिप्स के साथ आते हैं। Echo Dot Max की कीमत 10,999 रुपये और Echo Studio की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
  • 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
    Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। Reuters की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार कंपनी “Transformer” नाम के नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह डिवाइस Alexa और AI फीचर्स के साथ आएगा और यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन को Amazon की सर्विसेज जैसे Prime Video, Prime Music और ऑनलाइन शॉपिंग के साथ गहराई से जोड़ा जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्च टाइमलाइन और कीमत अभी साफ नहीं है और प्रोजेक्ट को बदला या बंद भी किया जा सकता है।
  • Amazon Echo Show 11, Echo Show 8 (Gen 4) भारत में लॉन्च: म्यूजिक, वीडियो कॉलिंग से CCTV तक, सब एक जगह!
    Amazon ने भारत में Echo Show 11 और चौथी जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस Alexa के साथ आते हैं और स्मार्ट होम कंट्रोल, एंटरटेनमेंट और डेली टास्क मैनेजमेंट पर फोकस करते हैं। Echo Show 11 में 11-इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 में 8.7-इंच HD स्क्रीन मिलती है। दोनों डिवाइस AZ3 Pro चिप, Omnisense सेंसर प्लेटफॉर्म, 13MP कैमरा और नए ऑडियो आर्किटेक्चर के साथ आते हैं। Echo Show 11 की कीमत 26,999 रुपये और Echo Show 8 की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
  • Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) हैंड-फ्री Alexa के साथ भारत में लॉन्च, कीमत Rs 12,999
    कंपनी ने आपके होम एंटरटेनमेंट सेटअप के साथ Fire TV Cube (2nd Gen) को कनेक्ट करने के लिए आवश्यक HDMI केबल बॉक्स में शामिल नहीं किया है। लेकिन Amazon इसे डिवाइस के साथ बिना अतिरिक्त शुल्क के इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत प्रदान कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »