खबर है कि BSNL ने अपने 7 रुपये, 9 रुपये और 192 रुपये वाले प्लान को वापस ले लिया है। 7 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान में एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था। 9 रुपये वाले प्लान में 1 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती थी।
एयरटेल ने मात्र 9 रुपये का प्रीपेड वाउचर पेश किया है। 9 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और डेटा का भी फायदा मिलेगा।