Ai Interview

Ai Interview - ख़बरें

  • AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स
    Reddit पर एक यूजर ने अपनी नौकरी तलाशने की कहानी शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि कंपनी से निकाले जाने के बाद उसे करीब पांच महीने तक नई नौकरी नहीं मिली। इस दौरान उसने इंटरव्यू की तैयारी के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया। AI ने संभावित सवाल तैयार करने, इंटरव्यूअर्स की जानकारी जुटाने और STAR फॉर्मेट में जवाब तैयार करने में उसकी मदद की। आखिरकार उसे 1,55,000 डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) सालाना सैलरी, 15 प्रतिशत बोनस और अन्य सुविधाओं के साथ नई नौकरी मिल गई। यूजर ने इस अनुभव को धैर्य और लगातार प्रयास का परिणाम बताया।
  • क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
    OpenAI के CEO Sam Altman ने CNBC TV-18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ कंपनियां AI के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं, जिसे उन्होंने “AI washing” कहा। उनके मुताबिक, हर जॉब कट AI की वजह से नहीं हो रहा, हालांकि कुछ सेक्टर में असली बदलाव भी देखने को मिल रहा है। Altman ने माना कि आने वाले सालों में AI का रोजगार पर प्रभाव और स्पष्ट होगा, लेकिन नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI इंडस्ट्री के अन्य लीडर्स ने भी इस मुद्दे पर अलग अलग राय रखी है।
  • 10 लाख फोन बिके, अब 50 लाख का टारगेट! माधव सेठ का AI+ Smartphone को लेकर बोल्ड विजन
    Ai+ Smartphone भारत के स्मार्टफोन मार्केट में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। जुलाई 2025 में लॉन्च हुए इस देसी ब्रांड ने अब तक Pulse और Nova 5G मॉडल्स के जरिए करीब 10 लाख यूनिट्स बेच ली हैं। कंपनी के CEO माधव सेठ के मुताबिक, Ai+ का फोकस सिर्फ नंबरों पर नहीं बल्कि एक मजबूत इंडियन टेक इकोसिस्टम खड़ा करने पर है। 2026 के लिए कंपनी ने 5x ग्रोथ और 50 लाख यूनिट्स की बिक्री का टारगेट रखा है। इसके साथ ही Ai+ 5G पोर्टफोलियो, Flip-Foldable स्मार्टफोन और वियरेबल्स, टैबलेट्स जैसे इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »