क्‍या है DCA सिस्‍टम, जो फर्जी कॉल और मैसेज से दिलाएगा छुटकारा? जानें

What is DCA system : आपकी इजाजत के बिना कोई भी कंपनी आपको मैसेज या कॉल नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • DCA सिस्‍टम पर आगे बढ़ा काम
  • फर्जी कॉल और मैसेजों पर लगेगा अंकुश
  • ट्राई ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

सिस्टम के अमल में आने से टेलीकॉम कंपनियों को भी फायदा हो पाएंगी। कंपनियां ट्रैक कर सकेंगी कि उनके कंस्‍यूमर को किस तरह के प्रमोशनल मैसेज या कॉल्‍स आ रही हैं।

What is DCA System : फर्जी कॉल और मैसेज हर मोबाइल यूजर के लिए बड़ी परेशानी हैं। लोगों का मैसेज बॉक्‍स आए दिन ऐसे मैसेजों से भर जाता है, जिनकी कोई जरूरत नहीं होती। उदाहरण के लिए, किसी ऑफर या लकी ड्रॉ से जुड़ा मैसेज। कॉल्‍स का भी यही हाल है। जब-तब फोन की घंटी घनघनाने लगती है। हालांकि अब सरकार सख्‍त मूड में है। उम्‍मीद है कि जल्‍द आपको फर्जी कॉल और मैसेजों से निजात मिल जाए। यह मुमकिन होगा DCA सिस्‍टम की बदौलत। आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।     

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने SMS या वॉयस कॉल के जरिए कस्‍टमर्स को कमर्शल मैसेज भेजने वाले बैंकों और अन्य इंस्टिट्यूशंस से कहा कि वो DCA सिस्‍टम में शामिल होने के लिए तत्काल कदम उठाएं।
Advertisement

TRAI ने सभी प्रमुख संस्थाओं से कहा है कि वो तय समयसीमा के अनुसार DCA सिस्‍टम में शामिल होने के लिए फौरन जरूरी कदम उठाएं। इन प्रमुख संस्थाओं में बैंक, दूसरे फाइनैंशियल इंस्टिट्यूशंस, बीमा कंपनियां, रियल एस्टेट कंपनियां शामिल हैं। ये यूजर्स को SMS या वॉयस कॉल पर कमर्शल मैसेज भेजती हैं।  
 

क्‍या है DCA सिस्‍टम 

रिपोर्टों के अनुसार, DCA सिस्‍टम का पूरा नाम है- Digital Consent Acquisition सिस्‍टम। मौजूदा वक्‍त में हमारे सर्विस प्रोवाइडर जैसे- एयरटेल, जियो या वोडा-आइडिया यह ट्रैक नहीं कर सकते कि उन्‍होंने किन ब्रैंड्स या कंपनियों को हमें मैसेज भेजने की इजाजत दी है। कोई भी कंपनी हमारे मोबाइल पर मैसेज भेज देती है या कॉल कर देती है। Digital Consent Acquisition सिस्‍टम के तहत कंस्‍यूमर्स और कमर्शल कंपनियों के लिए एक मंच तैयार किया जाएगा। इसके बाद यूजर्स जिस बैंक, बीमा कंपनी या बाकी कंपनियों से मैसेज, कॉल पाना चाहते हैं, उसके लिए अपनी डिजिटल मंजूरी दे सकेंगे। 
Advertisement

इसका सीधा मतलब है कि आपकी इजाजत के बिना कोई भी कंपनी आपको मैसेज या कॉल नहीं कर पाएगी। उस कंपनी को पहले DCA के तहत नोटिफ‍िकेशन भेजना होगा। जब आप हां कहेंगे, तभी आपके फोन में मैसेज-कॉल्‍स आएंगी। 

सिस्टम के अमल में आने से टेलीकॉम कंपनियों को भी फायदा हो पाएंगी। कंपनियां ट्रैक कर सकेंगी कि उनके कंस्‍यूमर को किस तरह के प्रमोशनल मैसेज या कॉल्‍स आ रही हैं। और आसान अल्‍फाजों में समझाया जाए तो DCA सिस्‍टम एक तरह का गेटवे होगा। इसके जरिए ही प्रमोशनल कॉल-मैसेज करने वाली कंपनियां आप तक पहुंच पाएंगी। जो यूजर्स अपने मोबाइल पर कोई फालतू टाइप मैसेज-कॉल नहीं चाहते, उनको इस सिस्‍टम का सबसे ज्‍यादा फायदा होगा।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.