5.5G नेटवर्क क्या है? 5G से कितना आगे? किन्हें होगा फायदा, जानें सबकुछ

कंपनी का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी यूजर्स का मोबाइल इंटरनेट एक्सपीरियंस काफी हद तक बढ़ा देगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 12:18 IST
ख़ास बातें
  • यह टेक्नोलॉजी यूजर्स का मोबाइल इंटरनेट एक्सपीरियंस काफी हद तक बढ़ा देगी।
  • टेक्नोलॉजी को वनप्लस के साथ भागीदारी में डेवलप किया है।
  • OnePlus 13 और OnePlus 13R फोन में 5.5G का सपोर्ट।

Reliance Jio ने भारत में अपना नया 5.5G नेटवर्क पेश कर दिया है।

Reliance Jio ने भारत में अपना नया 5G नेटवर्क पेश कर दिया है। इसे कंपनी ने 5.5G कहा है। कंपनी का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी यूजर्स का मोबाइल इंटरनेट एक्सपीरियंस काफी हद तक बढ़ा देगी। जियो ने इस टेक्नोलॉजी को वनप्लस के साथ भागीदारी में डेवलप किया है और OnePlus 13 सीरीज के स्मार्टफोन पहले ऐसे डिवाइसेज होंगे जो इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे। लेकिन क्या है इस नए नेटवर्क के बेनिफिट्स? आइए आपको 5G और 5.5G के बीच का अंतर समझाते हुए बताते हैं कि किन यूजर्स को होने वाला है इस नई टेक्नोलॉजी से फायदा। 

5.5G नेटवर्क के खास फीचर्स
कंपनी का नया 5.5G नेटवर्क इससे पहले मौजूद 5G नेटवर्क की तुलना में अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आने वाला है। इसमें ज्यादा क्षमता होगी। यह 10Gbps तक की स्पीड दे सकेगा। वहीं अपलोड स्पीड 1Gbps तक पहुंच सकती है। इसके आने से डाउनलोड और डाटा शेयरिंग में कई गुना तेजी आएगी। नेटवर्क लो-लेटेंसी से लैस बताया जा रहा है जिससे रेस्पोन्स टाइम घट जाएगा। यह ऑनलाइन गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर कर देगा। साथ वीडियो कॉलिंग भी बेहतर होगी। इसके साथ भीड़भाड़ वाली जगहों पर जहां पहले नेटवर्क कमजोर पड़ जाता था, इसके साथ ऐसा बहुत कम होगा। 

यह ऐसा नेटवर्क है जो एडवांस्ड कंपोनेंट कैरियर एग्रिगेशन तकनीक से लैस है। यह ऐसी क्षमता देता है जिससे डिवाइसेज एक समय में मल्टीपल टावर्स के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। Jio और OnePlus की भागीदारी के चलते OnePlus 13 सीरीज इस नेटवर्क को इस्तेमाल करने सकने वाली पहली स्मार्टफोन सीरीज होगी। OnePlus 13 और OnePlus 13R सीरीज के दो ऐसे फोन हैं जो 5.5G को इस्तेमाल करने के लिहाज से डिजाइन किए गए हैं। पारंपरिक 5G नेटवर्क जहां 277 Mbps की स्पीड रिकॉर्ड करता है, यह 1,014 Mbps की स्पीड तक जा सकता है। मोबाइल कनेक्टिविटी को इससे कई गुना बेहतर बनाया जा सकेगा। 
Advertisement

भारत के Jio 5G यूजर्स को मिलेगा फायदा
भारतीय यूजर्स को इससे जल्द ही फायदा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Reliance Jio का स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क एक यूनीक आइकन के साथ दिखाई देगा जो कि 5GA बताया जा रहा है। यह कम्पैटिबल डिवाइसेज पर नजर आएगा। 5G से 5.5G पर शिफ्ट ऑटोमेटिक ही होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए यूजर्स की ओर से किसी मेन्युएल कंफिग्रेशन की जरूरत नहीं होगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  2. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  3. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  4. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  5. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  7. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  8. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  10. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.