वोडाफोन की 4जी सेवा महानगरों में मार्च 2016 तक होगी शुरू

वोडाफोन की 4जी सेवा महानगरों में मार्च 2016 तक होगी शुरू
विज्ञापन
प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया मार्च 2016 तक मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू और कोलकाता में अपनी 4जी सेवा लॉन्च कर देगी। कंपनी ने तिरुवनंतपुरम में सोमवार को 4जी सेवा लॉन्च कर दी। यह जानकारी कंपनी ने सोमवार को जारी किए गए एक बयान में दी। बयान में कहा गया है, "वोडाफोन 4जी सेवा का विस्तार करने की प्रक्रिया तेज करेगी और मार्च 2016 से पहले प्रमुख महानगरों -मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू और कोलकाता- में इसे लॉन्च कर देगी।"

बयान में कहा गया है, "इन स्थानों पर 4जी सेवा का परीक्षण चालू हो गया है और इसके लिए कंपनी ने प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता कंपनियों से साझेदारी की है।"

कंपनी ने सोमवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 4जी सेवा लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही राज्य के 10 शहरों में कंपनी की 4जी सेवा शुरू हो गई है।

कंपनी के दक्षिण भारतीय संचालन के निदेशक सुरेश कुमार ने कहा, "4जी सेवा में नवाचारों के जरिए मोबाइल अनुभव में क्रांतिकारी परिवर्तन ला देने की क्षमता है।"

उन्होंने कहा, "वोडाफोन की वैश्विक विशेषज्ञता और 19 देशों में फैले सबसे बड़े 4जी नेटवर्क से हमें इस प्रौद्योगिकी और 4जी उपभोक्ताओं की जरूरत की बेहतर समझ मिलती है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »