Vodafone 244 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो की चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देने के मकसद से वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया है। कंपनी ने नया फर्स्ट रीचार्ज कूपन पेश किया है। 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 19:26 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया
  • 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है
  • ग्राहकों को 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा
रिलायंस जियो की चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देने के मकसद से वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया है। कंपनी ने नया फर्स्ट रीचार्ज कूपन पेश किया है। 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इसमें ग्राहकों को 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा।

यह प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है जिनके पास नया 4जी वोडाफोन प्रीपेड सिम है। एफआरसी 244 प्लान में ग्राहकों को 70 जीबी 4जी डेटा मिलेगा, हर दिन 1 जीबी की सीमा के साथ। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की भी सुविधा होगी, लेकिन सिर्फ वोडाफोन नेटवर्क पर। इस पैक की कीमत टेलीकॉम सर्किल पर भी निर्भर करेगी। बता दें कि 70 दिन की वैधता सिर्फ पहले रीचार्ज के लिए है। दूसरे रीचार्ज से ग्राहकों को सिर्फ 35 दिनों की वैधता मिलेगी।

पुराने ग्राहकों को वोडाफोन यही फायदा 346 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है। लेकिन इसकी वैधता 56 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी हर नेटवर्क के लिए कथित तौर पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी दे रही है। हकीकत में हर दिन 300 मिनट और हर हफ्ते 1200 मिनट की सीमा है। वहीं, जियो नेटवर्क पर आपको 309 रुपये में हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी। चाहे आप रोमिंग पर ही क्यों ना हों।

244 एफआरसी नए ग्राहकों को लुभाने वाला प्लान है। लेकिन आप इसका फायदा एक बार ही पा सकेंगे। दूसरे रीचार्ज से आपको सिर्फ 35 दिनों की वैधता मिलेगी। अगर आप नए 4जी वोडाफोन प्रीपेड ग्राहक हैं तो मायवोडाफोन ऐप खोलें और एफआरसी प्लान को खोजें। इसके बाद अपनी सुविधा के हिसाब से इसका फायदा पाएं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.