अनलिमिटिड कॉल और डाटा के साथ Vodafone Idea ने लॉन्च किए Rs 327 और Rs 337 वाले प्रीपेड प्लान

Reliance Jio और Airtel ने भी ग्राहकों के लिए इसी तरह के रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2022 12:29 IST
ख़ास बातें
  • 327 रुपये के रिचार्ज प्लान में 25 जीबी डेटा का लाभ मिलता है।
  • 337 रुपये के रिचार्ज प्लान में 28 जीबी डेटा का लाभ मिलता है।
  • हाल ही में रिलायंस जियो ने 259 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है।

Vodafone Idea ने TRAI के निर्देशों का पालन करते हुए पेश किए हैं नए प्लान।

Vi (Vodafone Idea) ने भारत में दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनकी कीमत 327 रुपये और 337 रुपये है। दोनों प्लान में अलग अलग डेटा लिमिट मिलती है। 327 रुपये के रिचार्ज प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है जबकि 337 रुपये का प्लान 31 दिनों के लिए वैध है। इसके अलावा, Vi के इस प्रीपेड प्लान में Vi Movies और TV  सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने जनवरी में टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश करने के निर्देश दिए थे जिसमें 30 दिन की वैधता हो। वोडाफोन का यह कदम उसी के संदर्भ में आया है। कंपनियों को ऐसा प्लान भी अनिवार्य रूप से देने के लिए कहा गया जो हर महीने एक ही दिन रिन्यू होता हो। 
 

Vi Rs. 327 and Rs. 337 prepaid recharge plan benefits

Vi की वेबसाइट के अनुसार, नया 327 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस, और कुल 25 जीबी इंटरनेट डाटा का लाभ देता है। प्लान की वैधता 30 दिनों की है। नया 337 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान यूजर को अनलिमिटिड वॉयस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस और कुल 28 जीबी डेटा का लाभ देता है। इसकी वैधता 31 दिनों की है। इसके साथ Vi Movies और TV सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Reliance Jio और Airtel ने भी ग्राहकों के लिए इसी तरह के रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। हाल ही में एयरटेल ने 296 रुपये और 319 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की घोषणा की। दोनों प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉल और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। 296 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ 25GB डेटा देता है। जबकि 319 रुपये का प्लान एक महीने की वैधता के साथ डेली बेसिस पर 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ देता है।

हाल ही में रिलायंस जियो ने 259 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। Jio का 259 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Rs 259 Jio plan) रोजाना 1.5 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके साथ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के रूप में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.