Vodafone Idea (Vi) के Rs 51 , 301 के रिचार्ज प्लान पर मिल रहा है 2 हजार रुपये तक का डेली हेल्थ इंश्योरेंस, जानें ऑफर

हेल्थ इंश्योरेंस के अतिरिक्त, 51 रुपये के वीआई प्रीपेड रीचार्ज पैक में 500 SMS मैसेज 28 दिनों तक के लिए मिलते हैं। वहीं, 301 रुपये के वीआई प्रीपेड रीचार्ज पैक में 1.5 जीबी डेली डेटा के साथ 2 जीबी अतिरिक्त डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 मार्च 2021 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea (Vi) ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की ह
  • वोडाफोन आइडिया के ये पैक 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं
  • 51 रुपये के वीआई प्रीपेड रीचार्ज पैक में 500 SMS मैसेज मिलते हैं

इस प्लान का नाम ‘Vi Hospicare' है

Vodafone Idea (Vi) ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत कंपनी ने 51 रुपये का SMS और 301 रुपये का कॉम्बो प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इन दोनों ही रीचार्ज प्लान के साथ कंपनी यूज़र्स को हेल्थ इंश्योरेंस बेनेफिट प्रदान कर रही है। इन दोनों ही पैक में 10 दिन तक के लिए COVID-19 समेत मेडिकल एक्सिजन्सीज़ पर प्रतिदिन 1,000 रुपये की कीमत का हॉस्पिटलाइज़ेशन खर्चा कवर है। जबकि ICU खर्चे में 2,000 रुपये तक कवर मिलेगा। यह इंश्योरेंस बेनेफिट 18 से 55 साल तक की उम्र वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। हालांकि, जहां 51 रुपये का वीआई प्रीपेड रीचार्ज पैक मौजूदा प्लान के साथ एड-ऑन पैक के रूप में उपलब्ध है, वहीं 301 रुपये के रीचार्ज पैक एक स्टैंडअलोन प्रीपेड प्लान है।

इस प्लान का नाम ‘Vi Hospicare' है। 51 रुपये और 301 रुपये का यह वीआई प्रीपेड  पैक एक-जैसे हेल्थ इंश्योरेंस बेनेफिट के साथ आते हैं। इन दोनों ही पैक में यूज़र्स तो प्रतिदिन 1000 रुपये तक की कीमत का हॉस्पिटलाइज़ेशन एक्सपेंस कवर मिलता है, जो कि केवल 10 दिन के लिए उपलब्ध होता है। 2,000 रुपये के पैक में भी यह बेनेफिट शामिल है और आईसीयू ट्रिटमेंट  मिलता है, जो कि लगातार रीचार्ज पर 28 दिन तक भी बढ़ जाता है।  

आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा पेश किया गया हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर दावा किया गया है कि यह सभी प्रमुख अस्पतालों पर लागू होता है, जिसमें  सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट एलोपैथी और आयुष हॉस्पिटल शामिल हैं। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि वीआई ग्राहक अपने डिस्चार्ज सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी दिखाकर बेनेफिट को क्लैम कर सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस के अतिरिक्त, 51 रुपये के वीआई प्रीपेड रीचार्ज पैक में 500 SMS मैसेज 28 दिनों तक के लिए मिलते हैं। वहीं, 301 रुपये के वीआई प्रीपेड रीचार्ज पैक में 1.5 जीबी डेली डेटा के साथ 2 जीबी अतिरिक्त डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं। 51 रुपये और 301 रुपये के रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिन तक की ही है।  
Advertisement

यह इंश्योरेंस बेनेफिट 18 से 55 साल के लोगों के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Vi की तरह Airtel ने भी HDFC Life Insurance के साथ कॉलेब्रेशन किया था, ताकि कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस बेनेफिट दिए जा सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vi, Rs 51 Vi recharge, Rs 301 Vi recharge
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.