Vodafone Idea Diwali Offer 2022: Vi ने पेश किए 3 धमाकेदार प्लान! अनलिमिटिड कॉलिंग, 365 दिन वैलिडिटी, 75GB तक एक्स्ट्रा डेटा! जानें कीमत

Vi का 2899 रुपये वाला प्लान ग्राहक को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2022 17:48 IST
ख़ास बातें
  • 2899 रुपये वाला प्लान आपको 75GB एक्स्ट्रा डेटा देता है।
  • 1499 रुपये वाला प्लान 50GB एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है।
  • ऑफर 31 अक्टूबर तक जारी है।

Vi ने दीवाली पर ग्राहकों के लिए खास डेटा ऑफर वाले प्लान पेश किए हैं।

वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) ने दीवाली पर अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने दिवाली ऑफर की अनाउंसमेंट की है जिसके तहत कुछ सिलेक्टेड प्रीपेड प्लान्स पर ग्राहकों को रिचार्ज पर बोनस और एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। यहां पर आपको बता दें कि Vi ने नए प्रीपेड प्लान लॉन्च नहीं किए हैं, बल्कि पहले से मौजूद प्लान्स पर ही यह ऑफर दिया जा रहा है। यानि कि पुराने प्लान्स में ही नए फायदे जोड़ दिए गए हैं। दीवाली 2022 के लिए पेश किए गए इन खास प्लान्स की पूरी डिटेल्स हम आपको नीचे बता रहे हैं। 
 
Vi का 1449 रुपये वाला प्लान:
Advertisement
Vi के रिचार्ज प्लान के तहत ग्राहक को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और 100 SMS फ्री मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी 180 दिनों की है। इस प्लान के साथ आपको Vi मूवी, Vi हीरो अनलिमिटिड बेनिफिट्स मिलते हैं। दीवाली पर विशेष रूप से इस प्लान के साथ आपको 50GB एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है।  प्लान की और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी यह प्लान्स लिस्टेड हैं। 

Vi का 2899 रुपये वाला प्लान:
Advertisement
Vi का 2899 रुपये वाला प्लान ग्राहक को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। प्लान के साथ आपको Vi मूवी, Vi हीरो अनलिमिटिड और टीवी का वीआईपी एक्सेस मिलता है। दीवाली पर खास ऑफर के तहत इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहक 75GB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ उठा सकते हैं। 

Vi का 3099 रुपये वाला प्लान: 
Advertisement
वोडाफोन आईडिया के 3099 रुपये वाले प्लान में ग्राहक को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। प्लान के साथ आपको Vi मूवी, Vi हीरो अनलिमिटिड और टीवी का वीआईपी एक्सेस मिलता है। साथ ही इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जो कि मोबाइल डिवाइस के लिए वैध होता है। बोनस के तौर पर आपको दीवाली के खास ऑफर के तहत 75GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। 

तो, इस दीवाली Vi ने आपको खास ऑफर्स का तोहफा दिया है। चूंकि सभी प्लान्स में 50 से 75GB डेटा मिल रहा है, इसलिए ये प्लान्स उन लोगों के और भी ज्यादा फायदेमंद हैं जिन्हें लम्बी वैलिडिटी में ज्यादा डेटा वाले प्लान्स की जरूरत होती है। अधिक जानकारी के लिए आप वोडाफोन आईडिया की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.