Vodafone Idea अब बना 'Vi', नए ब्रांड लोगो से उठाया पर्दा

31 अगस्त 2018 Vodafone Idea के मर्जर के दो साल बाद कंपनी ने अब आखिरकार नए Vi ब्रांड लोगो पेश किया है।

Vodafone Idea अब बना 'Vi', नए ब्रांड लोगो से उठाया पर्दा

Vi (जिसे अंग्रेजी में ‘We' पढ़ा जाएगा)

ख़ास बातें
  • Vodafone के V और Idea के I से मिलकर बना है Vi
  • कंपनी ने वर्चुअल इवेंट के जरिए नए लोगो से उठाया पर्दा
  • वोडाफोन आइडिया को मर्जर को पूरा करता है नया Vi लोगो
विज्ञापन
Vodafone Idea ने नया इंटीग्रेटिड ब्रांड लोगो पेश किया है, जो है Vi (जिसे अंग्रेजी में ‘We' पढ़ा जाएगा)। यह लोगो दोनों ही नेटवर्क वोडाफोन और आइडिया के शुरुआती अंग्रेजी अक्षरों को मिलाकर बनाया गया है। जो कि छोटा भी है और काफी सरल भी। कंपनी ने इस लोगो को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया। कंपनी का कहना है कि इस नए ब्रांड लोगो को डिजिटल एरा के लिए डिज़ाइन किया गया है। आपको बता दें, 31 अगस्त 2018 वोडाफोन आइडिया के मर्जर के दो साल बाद कंपनी ने अब आखिरकार नए Vi ब्रांड लोगो पेश किया है। नई ब्रांडिंग वेबसाइट और ऐप पर अपडेट कर दी गई है और जल्द ही इस ब्रांडिंग को सिम कार्ड्स, बिल, बिलबोर्ड आदि पर भी पहुंचा दिया जाएगा।

Vodafone Idea लिमिटेड के MD और CEO Ravinder Takkar ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि दो साल पहले इस दो इकाईयों को एक किया गया था और तब से उनका ध्यान इन दो बड़े नेटवर्क के इंटीग्रेशन पर ही केंद्रित था। उन्होंने कहा कि वह आज Vi को पेश करते हुए काफी प्रसन्नता महूसस कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भारतीय यूज़र्स काफी ऑप्टिमिस्टिक हैं, जो जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्हें इस सफर में मदद करने के लिए एक विश्वसनीय साथी जरूर पसंद आएगा।

थक्कर ने आगे कहा कि Vi केवल दुनिया के दो बड़े टेलीकॉम के विलय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह 1 बिलियन भारतीय यूज़र्स को 4 जी नेटवर्क पर 'वर्ल्ड क्लास डिजिटल एक्सपीरियंस' प्रदान करता है।  

आपको बता दें, कंपनी ने इसके साथ ही ‘Happy Surprises' प्रोग्राम का भी खुलासा किया है, जिसके तहत यूज़र्स को Vi app पर रोज़ाना प्राइज़ जीतने का मौका मिलेगा। यही नहीं, इसके अलावा मोबाइल यूज़र्स Vi app या फिर MyVi.in के जरिए यूज़र्स खुद की कस्टमाइज़ Vi Tune क्रिएट और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, IDEA, Vodafone Idea, Vi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »