Vodafone Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी: 10 हजार इंटरनेशनल जॉब पाने का मौका, जानें सब कुछ

Vi ने अपनी 'Vi Jobs & Education' पहल को पिछले साल अप्रैल में शुरू किया था। यह ऑप्शन MyVi ऐप पर उपलब्ध है, जहां से कोई भी जॉब्स के लिए आवेदन दे सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 22:05 IST
ख़ास बातें
  • Vi अपने यूजर्स को 10,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय नौकरी के अवसर दे रही है
  • इसके लिए टेलीकॉम कंपनी ने जॉब सर्च प्लेटफॉर्म 'Apna' के साथ हाथ मिलाया है
  • इसके लिए कोई डिग्री, ITI सर्टिफिकेशन या कोई भी डिप्लोमा होना जरूरी है

Vi ने अपनी 'Vi Jobs & Education' पहल को पिछले साल अप्रैल में शुरू किया था

वोडाफोन आइडिया (Vi) और जॉब सर्च प्लेटफॉर्म 'Apna' ने Vi ग्राहकों को 10,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय नौकरी के अवसर देने के लिए हाथ मिलाया है। यह पहल MyVi ऐप पर दी जाने वाली 'Vi Jobs & Education' सर्विस का हिस्सा है। इस अवसर का फायदा उठाने के लिए आपके पास ग्रेजुएट डिग्री, ITI सर्टिफिकेशन या एक विशेष डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा, आपके पास भारतीय जॉब मार्केट में उपयुक्त स्किल और पहले से उस फील्ड से जुड़े काम का अनुभव होना चाहिए, जिसका मतलब है कि आप पूरी तरह से फ्रेशर नहीं होने चाहिए। Vi ने पिछले साल अप्रैल में Vi Jobs & Education सर्विस शुरू करने के लिए तीन स्टार्टअप - 'Apna', 'Enguru' और 'Pariksha' के साथ साझेदारी की थी।

Vi ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि टेलीकॉम ऑपरेटर 'Apna' के साथ मिलकर भारतीयों को 10,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय नौकरी के अवसर दे रहा है। वोडाफोन आइडिया का कहना है कि "वीआई उपयोगकर्ता अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जापान, मलेशिया, रूस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम (यूके) जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, कस्टमर सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स आदि के क्षेत्र में आकर्षक अंतरराष्ट्रीय नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।"
Advertisement

टेलीकॉम कंपनी ने बताया है कि इन नौकरियों के लिए आवेदक के पास ग्रेजुएट डिग्री, ITI सर्टिफिकेशन या एक विशेष डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा, आवेदक के पास भारतीय जॉब मार्केट में उपयुक्त स्किल और पहले से उस फील्ड से जुड़े काम का अनुभव होना चाहिए। जिनका सीधा मतलब है कि अवसर फ्रेशर के लिए नहीं है।

Vi का कहना है, (अनुवादित) "वीआई और 'अपना' का अनोखा प्रस्ताव जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाते हुए भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है।"
Advertisement

टेल्को ने आगे यह भी कहा है कि "कई देश भारतीय प्रतिभा को पसंद करते हैं, क्योंकि भारतीय युवाओं को समस्या सुलझाने की मानसिकता वाला, डिजिटल रूप से साक्षर, नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने की क्षमता और कड़ी मेहनत के प्रति सहज प्रतिबद्धता वाला माना जाता है।"
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Vi ने अपनी 'Vi Jobs & Education' पहल को पिछले साल अप्रैल में शुरू किया था। यह ऑप्शन MyVi ऐप पर उपलब्ध है, जहां से कोई भी जॉब्स के लिए आवेदन दे सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Vi jobs, Vi jobs and Education
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.