Vodafone प्रीपेड यूज़र के पास 100 प्रतिशत कैशबैक पाने का मौका, जानें क्या है ऑफर

Reliance Jio और Airtel के '100 percent cashback' ऑफर की तरह अब Vodafone भी यूजर को चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर दे रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 18:19 IST
ख़ास बातें
  • प्रीपेड यूजर को फुल कैशबैक ऑफर दे रही है वोडाफोन
  • Vodafone के चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा कैशबैक ऑफर
  • MyVodafone ऐप अकाउंट में क्रेडिट होगा कैशबैक

Vodafone प्रीपेड यूज़र के पास 100 प्रतिशत कैशबैक पाने का मौका

टेलीकॉम इंडस्ट्री में प्राइस वार छिड़ने के बाद से घमासान मचा हुआ है। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए सस्ते रीचार्ज पैक और आकर्षक ऑफर्स लेकर आ रही हैं। Reliance Jio और Airtel के '100 percent cashback' ऑफर की तरह अब Vodafone भी यूजर को चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर दे रही है। बता दें कि कैशबैक 50 रुपये के कूपन के रूप में मिलेगा जिसे अगले रीचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। गौर करने वाली बात यहां यह है कि कैशबैक ऑफर केवल 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये का रीचार्ज कराने पर दिया जाएगा।

रीचार्ज कराने के बाद कूपन आपके MyVodafone ऐप अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 399 रुपये का रीचार्ज करने पर 50 रुपये के 8 कूपन, 458 रुपये का रीचार्ज करने पर 9 कूपन और 509 रुपये के रीचार्ज पर 10 कूपन दिए मिलेंगे। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, Vodafone का यह ऑफर चुनिंदा सर्किल में 199 रुपये के रीचार्ज पर भी दिया जा रहा है।
 

हिमाचल प्रदेश  में वोडाफोन यूजर को केवल 458 रुपये के रीचार्ज पर फुल कैशबैक का लाभ मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में 399 रुपये वाला प्लान 409 रुपये में, 458 रुपये वाला प्लान 459 रुपये में और 509 रुपये वाला प्लान 529 रुपये में मिलता है। याद करा दें कि, 399 रुपये, 458 रुपये और 509 रुपये वाले रीचार्ज पैक में प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान क्रमश:  70 दिनों, 80 दिनों और 90 दिनों की वैधता के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.