Vodafone के इस प्रीपेड प्लान के साथ एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

Vodafone ने भारत में एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कई अन्य सुविधाओं से लैस है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2019 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone ने उतारा 999 रुपये वाला लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान
  • 12 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ आता है यह प्लान
  • Vodafone के 999 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों की है

Vodafone के इस प्रीपेड प्लान के साथ एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने भारत में एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। Vodafone के इस नए प्लान की कीमत 999 रुपये है और यह रीचार्ज पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा से लैस है। Vodafone के इस प्रीपेड प्लान की वैधता 365 दिनों की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुल अवधि के दौरान वोडाफोन (Vodafone Prepaid Plans) का 999 रुपये वाला प्लान केवल 12 जीबी डेटा ही देगा। Vodafone का यह प्लान एयरटेल (Airtel) के 998 रुपये वाले प्रीपेड पैक से मुकाबला करेगा। एयरटेल (Airtel) का यह प्लान भी समान बेनिफिट के साथ आता है।  

गौर करने वाली बात यह है कि Vodafone ने 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अभी केवल पंजाब सर्किल के लिए उतारा है। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले इसे रिपोर्ट किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हो सकता है कि इस प्लान को अन्य सर्किल में जल्द उपलब्ध कराया जाए।
 

जैसा कि हमने आपको बताया कि Vodafone का यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 365 दिनों की वैधता के साथ 12 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रदान करता है। इस प्लान के साथ यूज़र को वोडाफोन प्ले (Vodafone Play) का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।

ऐसा लगता है कि Vodafone का 999 रुपये वाला यह प्लान एयरटेल के 998 रुपये वाले रीचार्ज पैक से मुकाबले के लिए उतारा गया है। Airtel का यह प्लान भी 12 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल,  प्रतिदिन 100 एसएमएस और एयरटेल टीवी के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यह प्लान 336 दिनों की वैधता के साथ आता है।

जो भी यूज़र अधिक डेटा चाहते हैं तो वह 1,699 रुपये वाला प्रीपेड पैक ले सकते हैं क्योंकि यह प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग कॉल के साथ प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा देता है। इसके अलावा वोडाफोन का यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस और वोडाफोन प्ले एक्सेस की भी सुविधा से लैस है। Vodafone के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। हालांकि, यह केवल चुनिंदा सर्किल में ही उपलब्ध है जैसे कि हरियाणा, केरल, मुंबई और पंजाब।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Vodafone Prepaid, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.