Vi (Vodafone Idea) ने पेश किया नया फैमिली प्लान, मिलेंगे कई लाभ

Vi (Vodafone Idea) के नए पोस्टपेड Family Plan प्लान के तहत प्राइमरी कनेक्शन को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होता है, जबकि सेकेंडरी कनेक्शन को 30 जीबी तक डेटा मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 30 जीबी तक का डेटा रोलओवर सुविधा भी दी जा रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2020 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में मौजूद है नया प्लान
  • यह नया पोस्टपेड फैमिली प्लान दो कनेक्शन के लिए बना है
  • प्लान में मिलेगा Amazon Prime Video और Zee5 Premium का भी एक्सेस

Vi (Vodafone Idea) की वेबसाइट पर फिलहाल लिस्ट नहीं है यह प्लान

Vi (Vodafone Idea) ने अपने पोर्टफोलियो में नया पोस्टपेड फैमिली प्लान जोड़ा है, जिसमें 948 रुपये की कीमत में आपको अनलिमिटेड डेटा व वॉयस कॉल का फायदा प्राइमरी यूज़र को प्राप्त होगा। नया वीआई पोस्टपेड फैमिली प्लान 948 रुपये में दो कनेक्शन्स के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन, यूज़र्स इस फैमिली पैक में 5 सदस्यों तक को जोड़ सकते हैं, जिसमें उन्हें प्रति नए कनेक्शन के लिए 249 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यह 948 रुपये का नया प्लान 699 रुपये के पोस्टपेड प्लान का मोडिफाइड वर्ज़न  है, जिसे कंपनी ने जुलाई महीने में लॉन्च किया था।

फिलहाल, यह प्लान Vi की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन OnlyTech की खबर के अनुसार उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ डॉक्यूमेंट्स प्राप्त हुए हैं जिसके अनुसार, यह 948 रुपये का पोस्टपेड फैमिली प्लान फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्कल में 3 दिसंबर 2020 से उपलब्ध है। इस प्लान के तहत प्राइमरी कनेक्शन को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होता है, जबकि सेकेंडरी कनेक्शन को 30 जीबी तक डेटा मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 30 जीबी तक का डेटा रोलओवर सुविधा भी दी जा रही है।
Advertisement

वॉयस कॉल बेनेफिट्स की बात करें, तो 948 रुपये के पोस्टपेड फैमिली प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें प्राइमरी और सेकेंडरी कनेक्शन को प्रति महीना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।
 
Vi की शर्तें यह भी कहती है कि कंपनी की कमर्शियल यूसेज पॉलिसी के मुताबिक, 'अनलिमिटेड' डेटा और वॉइस लाभ वाले पोस्टपेड प्लान्स की बिल साइकल के अंदर किसी भी व्यक्ति द्वारा 150 जीबी से अधिक डेटा के इस्तेमाल और 50 मिनट से कम वॉइस कॉलिंग (इनकमिंग कॉल्स मिला कर) को कमर्शियल माना जाएगा। इसका मतलब है कि आपका अनलिमिटेड लाभ असल में असीमित न होकर सीमित होगा। पिछले कुछ समय से ऐसा भारत में सभी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।
Advertisement

948 रुपये का पोस्टपेड फैमिली प्लान प्राइमरी और सेकेंडरी कनेक्शन के लिए वार्षिक Vi Movies और TV एक्सेस फ्री में प्रदान करता है। इसके अलावा प्राइमरी कनेक्शन वाले यूज़र को एनुअल बेसिस पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Amazon Prime Video और Zee5 Premium का भी एक्सेस प्राप्त होता है। इसके अलावा आप 948 रुपये के पोस्टपेड फैमिली प्लान में 249 रुपये प्रति यूज़र देकर 5 सदस्य तक को इस प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

इस प्लान के तहत प्राइमरी कनेक्शन को अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होता है, जबकि सेकेंडरी कनेक्शन को 30 जीबी तक डेटा मिलता है। साथ ही सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 30 जीबी तक का डेटा रोलओवर सुविधा भी दी जा रही है।
Advertisement

वीआई ने फिलहाल इस प्लान को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि यह प्लान अन्य सर्कल्स में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  2. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  4. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  5. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  6. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  7. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  8. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  9. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  10. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.