Vi (Vodafone Idea) ने नए ग्राहकों के लिए लॉन्च किया स्पेशल प्लान, इस तरह मिलेगा फायदा

Vi ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से नया सिम खरीदते समय 399 रुपये प्लान का विकल्प चुन सकते हैं। यह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने नए सिम ऑर्डर करने वालों के लिए पेश किया खास प्लान
  • 399 रुपये का नया प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध
  • डेटा के साथ-साथ एसएमएस के लाभ भी लेकर आता है नया Vi प्लान

Vi का नया 399 रुपये डिज़िटल एक्सक्लूसिव प्लान पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों रूप में उपलब्ध है

Vi (Vodafone Idea) ने एक नया 399 रुपये का डिज़िटल एक्सक्लूसिव प्लान पेश किया है। नया प्लान केवल उन ग्राहकों के लिए है, जिन्होंने कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नया सिम ऑर्डर किया है। यह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों प्लान के रूप में उपलब्ध है, लेकिन यह विशेष रूप से Vi वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रीपेड प्लान डेटा और एसएमएस लाभ लेकर आता है और साथ ही 297 रुपये के प्लान से अधिक वैधता देता है। ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ के रूप में Vi Movie & TV की सुविधा भी मिलती है। 399 रुपये पोस्टपेड डिज़िटल एक्सक्लूसिव प्लान में रोल ओवर के साथ अतिरिक्त 150 जीबी डेटा दिया जा रहा है और साथ ही एसएमएस का लाभ भी मिलेगा।

Vi ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से नया सिम खरीदते समय 399 रुपये प्लान का विकल्प चुन सकते हैं। यह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और प्रति दिन 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा। यह 56 दिनों के लिए वैध होगा और इसके साथ ही ग्राहक वीआई मूवीज़ एंड टीवी का मुफ्त एक्सेस भी प्राप्त कर सकते हैं। प्लान की वैधता पुराने 297 रुपये Vi प्लान से ज्यादा है, जिसमें ग्राहकों को केवल 28 दिनों की वैधता मिलती है।
Advertisement

Vi 399 रुपये पोस्टपेड डिज़िटल एक्सक्लूसिव प्लान में 40 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रति माह के साथ अतिरिक्त 150 जीबी डेटा मिलता है। अतिरिक्त डेटा की वैधता छह महीने है। आपको 200 जीबी की रोल ओवर सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान के साथ अतिरिक्त लाभ में वीआई मूवीज़ एंड टीवी सदस्यता शामिल है।

399 रुपये वीआई प्लान खरीदने के लिए, आपको वीआई वेबसाइट पर अपना कॉन्टेक्ट और पता दर्ज करना होगा और ऑर्डर पूरा करने के लिए आपको मिला एक ओटीपी डालना होगा।
Advertisement

इसके अलावा, कंपनी 97 रुपये, 197 रुपये, 297 रुपये, 497 रुपये और 647 रुपये के फर्स्ट रीचार्ज प्लान भी देती है, जिसे ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। ये सभी विभिन्न वैधता और डेटा लिमिट के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vi, Vodafone Idea
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.