Vi One: एक प्लान में ब्रॉडबैंड, मोबाइल कनेक्शन और 13 OTT प्लेटफॉर्म का बेनिफिट, जानें इस Vi सर्विस की कीमत

Vi ने केरल में Asianet के साथ मिलकर एक स्पेशल Vi One सर्विस को लॉन्च किया है, जो सिंगल प्लान में ब्रॉडबैंड, प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन और OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 21:23 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने केरल में Asianet के साथ मिलकर एक स्पेशल Vi One सर्विस को लॉन्च किया
  • सिंगल प्लान में ब्रॉडबैंड, प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन और OTT कंटेंट मिलता है
  • 40 Mbps या 100 Mbps पर अनलिमिटेड डेटा वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी मिलता है

Vi One सर्विस की कीमत तीन महीने के लिए 2,499 रुपये से शुरू होती है

Vi ने Asianet के साथ मिलकर फाइबर ब्रॉडबैंड, प्रीपेड मोबाइल और OTT कंटेंट को मिलाकर एक सर्विस लॉन्च की है, जिसका नाम Vi One रखा गया है। यह अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेली डेटा, 40 Mbps या 100 Mbps स्पीड के साथ फाइबर ब्रॉडबैंड और Disney+ Hotstar और Sony LIV सहित 13 OTT प्लेटफार्मों का एक्सेस देता है। इसके साथ ही यूजर्स को प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन भी मिलता है। क्वार्टरली और एनुअल प्लान के रूप में उपलब्ध यह सर्विस आधी रात से सुबह 6 बजे तक असीमित डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनिफिट्स भी देती है। चलिए Vi One प्लान की कीमत और इनमें मिलने वाले सभी बेनिफिट्स को विस्तार से जानते हैं।

Vi ने केरल में Asianet के साथ मिलकर एक स्पेशल Vi One सर्विस को लॉन्च किया है, जो सिंगल प्लान में ब्रॉडबैंड, प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन और OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देती है। इसमें 40 Mbps या 100 Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा के साथ फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन मिलता है। इसके सथ Disney+ Hotstar, Sony LIV, KLIKK, Manorama Max, NamaFlix, YuppTV, Hungama, Shemaroo, Ullu, PlayFlix, सहित कुल 13 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है।
Advertisement

यूजर्स Vi Movies & TV ऐप के जरिए इन ओटीटी प्लेटफार्मों से कंटेंट को अपने स्मार्ट टीवी, मोबाइल फोन, लैपटॉप या टैबलेट पर स्ट्रीम कर सकते हैं। यह प्लान त्रैमासिक और वार्षिक दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है और मौजूदा Vi ग्राहक भी इसके लिए योग्य हैं। 

प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन में यूजर्स को आधी रात से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा मिलेगा। इसके अलावा, Vi सर्विस में 200GB तक वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलेगी। हर महीने दो बार एक्स्ट्रा 2GB डेटा भी दिया जाएगा।
Advertisement
 

Vi One Plans Prices

प्लान्स की कीमतों की बात करें, तो 40 Mbps प्लान की तीन महीने के लिए कीमत 2,499 रुपये रखी गई है, जबकि सालाना 9,555 रुपये देने होंगे। 100 Mbps प्लान में तीन महीने के लिए कीमत 3,399 रुपये या सालाना 12,955 रुपये होगी। यूजर्स Vi की वेबसाइट के जरिए इस सर्विस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.