TRAI अक्टूबर 2025 रिपोर्ट, Jio ने जोड़े 19 लाख से ज्यादा ग्राहक, इस कंपनी के 20 लाख ग्राहक हुए कम

TRAI की नवीनतम रिपोर्ट से पता चला है कि टेलीकॉम सेक्टर लगातार विस्तार कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 09:49 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अक्टूबर 2025 में 12.52 लाख नए ग्राहक जोड़े।
  • BSNL ने पिछले महीने अक्टूबर में 26.9 लाख नए ग्राहक जोड़े।
  • Jio ने इस साल अक्टूबर में करीब 19.97 लाख नए ग्राहक जोड़े।

भारत में टेलीफोन यूजर्स की संख्या बढ़कर 123.1 करोड़ हो गई है।

Photo Credit: Unsplash/Kamal Uddin

TRAI की नवीनतम रिपोर्ट से पता चला है कि टेलीकॉम सेक्टर लगातार विस्तार कर रहा है। अक्टूबर 2025 में भारत के कुल टेलीफोन यूजर्स की संख्या बढ़कर 123.1 करोड़ हो गई है। इसमें 118.4 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे और 4.6 करोड़ ग्राहक वायरलाइन सर्विस का उपयोग कर रहे थे। भारत में कनेक्टिविटी में विस्तार के चलते मोबाइल यूजर्स में पिछले महीने के मुकाबले में 0.19 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि किस कंपनी ने कितने ग्राहक जोड़े और किसके ग्राहक कम हुए हैं।

Jio ने जोड़े 19 लाख से ज्यादा नए यूजर्स
भारतीय बाजार में Jio अक्टूबर महीने में सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के तौर पर बरकरार रहा, इस दौरान जियो ने सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़े। Jio ने इस साल अक्टूबर में करीब 19.97 लाख नए ग्राहक जोड़े। भारत में 48.47 करोड़ के कुल मोबाइल यूजर्स बेस के साथ सबसे टॉप पर पहुंच गया है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बेहतर पहुंच बना रही है और 4G और 5G सर्विस को बेहतर कर रही है।

Advertisement

Airtel ने जोड़े 12 लाख से ज्यादा ग्राहक
Airtel ने इस दौरान अक्टूबर में 12.52 लाख नए ग्राहक जोड़े। इन नए ग्राहकों के साथ भारती एयरटेल का कुल यूजर बेस 39.36 करोड़ पर पहुंच गया जो कि सितंबर में 39.24 करोड़ था। ग्राहकों में वृद्धि के साथ एयरटेल भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के तौर पर बरकरार है।

BSNL ने जोड़े 26.9 लाख नए ग्राहक
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पिछले महीने अक्टूबर में 26.9 लाख नए ग्राहक जोड़े। कंपनी की 4G सर्विस शुरू होने के साथ ही कुल मोबाइल यूजर्स बढ़कर 9.25 करोड़ हो गए हैं। कंपनी नए नेटवर्क अपग्रेड के साथ टियर 2 और टियर 3 मार्केट में ग्राहकों को जोड़ रही है।

Vodafone Idea ने खोए 20.83 लाख यूजर्स
Vodafone Idea ने अक्टूबर में 20.83 लाख यूजर्स खोए हैं, जिससे कुल ग्राहक आधार घटकर 20.07 करोड़ रह गया। सितंबर में वोडाफोन आइडिया के 20.28 करोड़ यूजर्स थे। इस दौरान कंपनी सबसे बड़ी चुनौती जैसे कि नेटवर्क में निवेश और ग्राहकों को बनाए रखने से जूझ रही है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.