Airtel और Vodafone idea के इन प्लान पर TRAI ने लगाई रोक, जानें कारण

ट्राई का यह कदम उन सवालों के बीच उठाया गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी इन खास प्लान्स के तहत उन ग्राहकों की सेवाओं में कमी ला रही है जो इस प्लान का हिस्सा नहीं हैं।

Airtel और Vodafone idea के इन प्लान पर TRAI ने लगाई रोक, जानें कारण
ख़ास बातें
  • TRAI का सवाल, इन प्लान में ग्राहकों को दी जाती है तरजीह
  • ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया
  • सामान्य ग्राहकों के हितों की रक्षा को लेकर ट्राई ने उठाया सवाल
विज्ञापन
टेलीकॉम रेग्युलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Airtel और Vodafone idea के उन खास प्लान पर रोक लगा दी है, जो ज्यादा भुगतान करने वाले ग्राहकों को ज्यादा व तेज़ इंटरनेट प्रदान करते हैं। दरअसल, ट्राई का यह कदम उन सवालों के बीच उठाया गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी इन खास प्लान्स के तहत उन ग्राहकों की सेवाओं में कमी ला रही है जो इस प्लान का हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों की मानें, तो ट्राई ने दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों से इन खास प्लान को अंतरिम अवधि तक बंद करने का आदेश दिया है।

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनी Airtel और Vodafone idea से उनके इन प्लान के बारे में सवाल किया है, जो ग्राहकों को अधिक भुगतान के साथ हाई-स्पीड डेटा देने का वादा करते हैं। ट्राई ने सवाल किया है कि क्या यह प्लान लेने वाले ग्राहकों को अन्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा तरजीह दी जाती है? क्या समान्य ग्राहकों के नेटवर्क में गिरावट लाकर इन खास ग्राहकों को हाई-स्पीड डेटा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से यह भी सवाल किया है कि वह दूसरे सामान्य ग्राहकों की हितों की रक्षा किस प्रकार कर रहे हैं?

बता दें, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया है।

ट्राई के इस फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। एयरटेल के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए बताया, ‘हम अपने सभी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क और सेवा मुहैया कराने के लिए उत्साह से भरे हैं।'' एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए सेवा और जवाबदेही को बढ़ाना चाहती है।

वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने इस बारे कहा, ‘‘वोडाफोन रेडएक्स प्लान हमारे मूल्यवान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए असीमित डेटा, कॉल, प्रीमियम सामग्री, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक सहित कई फायदे मुहैया कराता है।'' उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ और उच्च गति की 4जी डेटा सेवाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TRAI, Airtel, Vodafone Idea
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  4. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  5. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  6. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  9. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »