मोबाइल यूजर्स ध्‍यान दें! आज से लागू हुए 2 नए न‍ियम, स्‍पैम कॉल्‍स की होगी छुट्टी

यूजर्स के लिए यह पता करना आसान होगा कि किस इलाके में कौन-कौन सी टेलिकॉम कंपनियों के सिग्‍नल आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 18:12 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई के नए नियम आज से हुए लागू
  • अनचाही कॉल्‍स से होगा बचाव
  • कॉल ड्रॉप की परेशानी भी होगी कम

कुछ एक्‍सपर्ट यह अंदेशा जता रहे हैं कि वाइट लिस्‍ट के नए नियमों से ओटीपी सर्विस पर असर हो सकता है।

TRAI New Rule : टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) के दो नए नियम आज से लागू हो रहे हैं। इसका फायदा आम मोबाइल यूजर्स को होगा। उन्‍हें अपने नेटवर्क के बारे में सही जानकारी मिलेगी। साथ ही स्‍पैम कॉल्‍स से भी छुटकारा पाएंगे। दावा है कि नए नियमों से टेलिकॉम सेवाएं और दुरुस्‍त होंगी। अब अनचाही कॉल्‍स नहीं आएंगी और कॉल ड्रॉप होने की प्रॉब्‍लम भी कम होगी। ट्राई ने काफी पहले ही नए नियमों को लागू करने के लिए कहा था, लेकिन टेलिकॉम कंपनियों ने वक्‍त मांगा था। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज से टेलिकॉम यूजर्स के लिए यह पता करना आसान होगा कि किस इलाके में कौन-कौन सी टेलिकॉम कंपनियों के सिग्‍नल आ रहे हैं। इसके अलावा, एयरटेल, वोडा-आइडिया, जियो और बीएसएनएल को अपनी वेबसाइट पर बताना होगा कि उनका नेटवर्क देश में कहां-कहां, किस इलाके में है। 

स्‍पैम कॉल्‍स और मैसेज से परेशान यूजर्स को भी आज से राहत मिलने वाली है। अब सिर्फ वही कंपनियां लोगों को मैसेज भेज पाएंगी या कॉल कर पाएंगी जो वाइट लिस्‍ट में हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही TRAI ने फालतू कॉल करने वाली फर्मों पर कार्रवाई की थी। करीब 50 अनरजिस्‍टर्ड टेली मार्केटिंग फर्मों को ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया था। 2 लाख 75 हजार नंबरों को काटा था, जिनमें मोबाइल नंबरों के अलावा SIP, DID व अन्‍य टेलिकॉम रिसोर्सेज का इस्‍तेमाल करने वाले नंबर शामिल थे। 

इस साल की पहली छमाही जनवरी से जून के बीच अनरजिस्‍टर्ड टेलिमार्केटर्स के खिलाफ 7 लाख 90 हजार से ज्‍यादा शिकायतें मिली थीं। 
Advertisement
 

क्‍या OTP सर्विस पर होगा असर? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ एक्‍सपर्ट यह अंदेशा जता रहे हैं कि वाइट लिस्‍ट के नए नियमों से ओटीपी सर्विस पर असर हो सकता है। अगर ओटीपी भेजने वाली कंपनी ब्‍लैक लिस्‍ट है, तो यूजर के पास ओटीपी नहीं आएगा।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.