देश में जल्द टेलीफोन सर्विस शुरू कर सकती है Zoom, कंपनी को मिला लाइसेंस 

अमेरिका की यह कंपनी अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए बहुत से देशों में वॉयस और वीडियो कॉन्फ्रेंस सर्विस देती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मई 2023 17:57 IST
ख़ास बातें
  • यह वेबसाइट और ऐप के जरिए वॉयस और वीडियो कॉन्फ्रेंस सर्विस देती है
  • इसके लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में Zoom Phone की ग्रोथ 100 प्रतिशत से अधिक थी

यह एंटरप्राइसज कस्टमर्स को भी टेलीफोन सर्विसेज की पेशकश कर सकेगी

वेब कॉन्फ्रेंस सर्विस उपलब्ध कराने वाली Zoom Video Communications (ZVC) को भारत में टेलीकॉम लाइसेंस मिला है। इससे यह एंटरप्राइसज कस्टमर्स को भी टेलीफोन सर्विसेज की पेशकश कर सकेगी। अमेरिका की यह कंपनी अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए वॉयस और वीडियो कॉन्फ्रेंस सर्विस देती है। 

इस बारे में कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया, "भारत में ZVC की यूनिट को टेलीकॉम डिपार्टमेंट से यूनिफाइड लाइसेंस विद एक्सेस इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस मिला है।" इससे देश में कंपनी अपनी क्लाउड बेस्ड प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज (PBX) सर्विस 'Zoom Phone' को मल्टीनेशनल कंपनियों और देश में कारोबारियों को उपलब्ध करा सकेगी। ZVC के जनरल मैनेजर और हेड (भारत और सार्क रीजन), Sameer Raje ने बताया, "Zoom Phone" के साथ देश में कारोबारियों और मल्टीनेशनल कंपनियों को एंप्लॉयीज की एफिशिएंसी बढ़ाने के साथ ही कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस बढ़ाने में आसानी होगी।" 

एंटरप्राइसेज के लिए PBX एक लोकल टेलीफोन एक्सचेंज के जैसी है और इससे कॉन्फ्रेंस कॉल सर्विसेज को संभालने में मदद मिलती है। ZVC का कहना था, "यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत में हमारे लगातार फोकस का संकेत है। यह ZVC के लिए एक ग्रोथ वाला मार्केट है। हम भारत में यूजर्स के लिए नए और इनोवेटिव कोलेब्रेशन सॉल्यूशंस लाने की प्रतिबद्धता रखते हैं।" पिछले फाइनेंशियल ईयर में Zoom Phone की वर्ष-दर-वर्ष आधार पर ग्रोथ 100 प्रतिशत से अधिक की थी। इसने पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में 55 लाख सीट्स के आंकड़े को पार कर लिया था। 

Zoom का कई इंटरनेशनल टेलीकॉम सर्विसेज प्रोवाइडर्स के साथ टाई-अप है। यह क्लाउड PBX सर्विस के साथ बहुत से इंटरनेशनल मार्केट्स में फोन नंबर्स और कॉलिंग प्लांस की पेशकश करती है। Zoom के जरिए कॉन्फ्रेंस कॉल में एक ऑडियो नोटिफिकेशन मिलता है जो यूजर को बताता है कि किसी सहभागी ने मीटिंग को ज्वाइन किया है या छोड़ा है। यह फीचर उस वक्त उपयोगी साबित होता है जब किसी के ज्वाइन होने का इंतजार किया जा रहा है। इसकी साउंड को म्यूट भी किया जा सकता है। अपनी सुविधा के अनुसार यूजर ऑडियो नोटिफिकेशन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। यह कॉल शुरू होने से पहले या फिर मीटिंग के दौरान भी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन को ऑफ करने के बाद जब कोई यूजर मीटिंग में जुड़ता है तो एक ऑडियो प्रॉम्ट प्राप्त होता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.