Tata Sky यूज़र्स को नया एचडी सेट-टॉप बॉक्स मिल रहा है 1,199 रुपये में: रिपोर्ट

Tata Sky मल्टी-टीवी यूज़र्स को एचडी सेट टॉप बॉक्स पर 300 रुपये की छूट दे रही है।

Tata Sky यूज़र्स को नया एचडी सेट-टॉप बॉक्स मिल रहा है 1,199 रुपये में: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • पहले कनेक्शन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया
  • Tata Sky मल्टी-टीवी यूज़र्स के लिए है यह ऑफर
  • प्राइमरी एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,499 रुपये ही है
विज्ञापन
Tata Sky ने हाल ही में अपने एसडी सेट-टॉप बॉक्स और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें कम की थीं। अब जानकारी मिली है कि कंपनी मल्टी-टीवी यूज़र्स को और डिस्काउंट दे रही है। खबर है कि टाटा स्काई अपने मल्टी टीवी सब्सक्राइबर्स को एचडी सेट-टॉप 1,199 रुपये में दे रही है। टाटा स्काई अपने हर सब्सकाइबर को सर्वाधिक तीन मल्टी-टीवी कनेक्शन देती है। ऐसी स्थित में प्राइमरी एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,499 रुपये होगी। इसके बाद बाकी तीन कनेक्शन 1,199 रुपये की दर से मिले जाएंगे। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है।

Tata Sky मल्टी-टीवी यूज़र्स को एचडी सेट टॉप बॉक्स पर 300 रुपये की छूट दे रही है। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई। दावा है कि यह छूट सीमित समय के लिए हो सकती है। नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के लिए टाटा स्काई सब्सक्राइबर्स ने हाल ही में अपने सेट टॉप बॉक्स की कीमतें कम की थीं। एचडी सेट टॉप बॉक्स आज की तारीख में 1,499 रुपये और एसडी सेट टॉप बॉक्स 1,399 रुपये में उपलब्ध है।

पहले कनेक्शन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके बाद मल्टी टीवी कनेक्शन लेने पर एचडी सेट-टॉप बॉक्स का दाम 1,199 रुपये हो जाएगा। हो सकता है कि ऐसा करके कंपनी यूज़र्स को एचडी कंटेंट देखने के लिए प्रेरित कर रही है। देखा जाए तो कंपनी का प्राइमरी एसडी सेट-टॉप बॉक्स 1,399 रुपये का है। लेकिन सेकेंडरी एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,800 रुपये है जो एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत से कहीं ज़्यादा है।

जोड़-घटाव किया जाए तो तीन मल्टी टीवी टाटा स्काई कनेक्शन लेने पर कुल कीमत 3,597 रुपये है। इसमें 1,499 रुपये वाला प्राइमरी एचडी सेट-टॉप बॉक्स शामिल नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »