Tata Sky एचडी सेट-टॉप बॉक्स पर मिल रही है स्पेशल छूट, अब खरीदें इतने में

Tata Sky ने पिछले महीने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 300 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद HD set-top box की कीमत 1,499 रुपये और SD set-top box की कीमत 1,399 रुपये हो गई थी। अब टाटा स्काई ने अपने एचडी बॉक्स की कीमत घटा दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 जनवरी 2020 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky ने केवल एचडी बॉक्स की कीमत में 100 रुपये की कटौती की है
  • इससे पहले कंपनी अपने एसडी और एचडी बॉक्स की कीमत 300 रुपये बढ़ा चुकी है
  • एयरटेल ने भी अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमत कम की है

Tata Sky द्वारा कीमत में की गई कटौती के बाद एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,399 रुपये में उपलब्ध है

Tata Sky के एचडी सेट-टॉप बॉक्सी की कीमत में एक बार फिर कटौती हुई है। स्पेशल ऑफर के तहत अब ग्राहक टाटा स्काई के एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 100 रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं। बता दें कि पिछले महीने कंपनी ने अपने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 300 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद HD set-top box की कीमत 1,499 रुपये और SD set-top box की कीमत 1,399 रुपये हो गई थी। इसके साथ ही एयरटेल डिजिटल टीवी ने भी अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती की है।

Tata Sky की वेबसाइट पर एचडी सेट-टॉप बॉक्स को स्पेशल ऑफर टैग के तहत 1,399 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। अब ग्राहक टाटा स्काई के एसडी बॉक्स की कीमत में एचडी सेट-टॉप बॉक्स को खरीद सकते हैं।

फिलहाल इस स्पेशल ऑफर की उपलब्धता की समय सीमा के बारे में कंपनी ने किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा ऐसा हो सकता है कि यह ऑफर केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए ही पेश किया गया हो और ग्राहकों को ऑफलाइन रिटेलर्स पर इस एचडी बॉक्स की कीमत में अंतर मिले।

इस खबर की जानकारी सबसे पहले DreamDTH के फोरम में दिखाई दी है। अब एचडी चैनल की बढ़ती संख्या के साथ सभी डायरेक्ट ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट टेलीविज़न सर्विस प्रोवाइडर्स ग्राहकों को एसडी से एचडी की तरफ मोड़ने के लिए एचडी सेट-टॉप बॉक्स में लुभावने ऑफर्स दे रहे हैं। एयरटेल और डिश टीवी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर भी अपने ग्राहकों को इसी प्रकार का ऑफर दे रहे हैं। तुलना के लिए एयरटेल डिजिटल टीवी अपने ग्राहकों को 1,300 रुपये में एचडी बॉक्स दे रही है।
Advertisement

डिश टीवी अपने एचडी बॉक्स को एक महीने के फ्री सबस्क्रिप्शन, लाइफटाइम वारंटी के साथ 1,690 रुपये में दे रहा है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही एचडी बॉक्स खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ चुनिंदा ब्रांड्स के 2,000 रुपये कीमत के कूपन भी दिए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.