Jio का 336 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान, मिलेंगे डाटा कॉलिंग से लेकर बंपर SMS जैसे बेनेफिट्स

Jio के इस प्लान की कीमत 1,299 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 336 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात प्लान के बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है, प्लान के तहत मिलने वाला अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 सितंबर 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Jio के प्लान की वैधता 336 दिन तक की है
  • प्लान में मिलते हैं 3600 एसएमएस बेनेफिट्स
  • इस प्लान में ग्राहकों को 24 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है
ज्यादातर ग्राहक लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान के रूप में 84 दिन या फिर सीधे एक साल तक के 365 दिन वाली वैलिडिटी वाले प्लान से संतुष्ट हो जाते हैं। लेकिन कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए हर तरह की वैलिडिटी विकल्प लेकर आती हैं। यदि आप Jio ग्राहक हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको 84 दिन से ज्यादा और 365 दिन से कम की वैधता प्राप्त होगी। दरअसल, यह है कंपनी का 336 दिन की वैधता वाला प्लान, जिसका मतलब यह है कि जियो का ये प्लान लगभग 11 महीने से भी ज्यादा दिन की वैधता आपको प्रदान करता है। अब कई पाठक सोच रहे होंगे कि वैलिडिटी से ही क्या होता है प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स अच्छे न हो तो क्या फायदा। लेकिन, जब आप इस प्लान के बेनेफिट्स सुनेंगे, तो यकिनन आपका मन भी इस प्लान की तरफ डोल उठेगा।

Jio के इस प्लान की कीमत 1,299 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 336 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात प्लान के बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है, प्लान के तहत मिलने वाला अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट। जी हां, जैसे कि हमने बताया यह प्लान आपको 336 दिन तक की वैधता प्रदान करता है, तो इस लिहाज़ से आपको पूरे 336 दिन किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग प्राप्त होगी वो भी बिल्कुल मुफ्त। कॉलिंग के अलावा, इस प्लान में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से डाटा बेनेफिट भी मुहैया कराया जाता है।
Advertisement

इस प्लान में ग्राहकों को कुल मिलाकर 24GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। डाटा बेनेफिट खत्म होने के बाद आप छोटे डाटा वाउचर की मदद से अपनी इंटरनेट संबंधी जरूरत को पूरा कर सकते हैं... क्योंकि कॉलिंग बेनेफिट तो आपको इस प्लान के तहत 336 दिन तक मिलने वाला है।

इसके अलावा, ग्राहकों को इस प्लान के तहत 3600 SMS फ्री मिलते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Rs 1, 299 recharge plan, Jio 336 days vaildity plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.