Jio के इन दो प्लान पर 50 रुपये तक का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

Reliance Jio Shubh Paytm Offer: रिलायंस जियो ने अपने चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 50 रुपये तक डिस्काउंट देने के लिए Paytm के साथ पार्टनशिप की है। जानें ऑफर और कैसे मिलेगा डिस्काउंट।

Jio के इन दो प्लान पर 50 रुपये तक का डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

Reliance Jio Shubh Paytm Offer: जियो के इन दो प्लान पर 50 रुपये तक का डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Reliance Jio Shubh Paytm Offer के बारे में जानें
  • जानें Reliance Jio Prepaid Plans के बारे में
  • जियो प्रीपेड प्लान पर मिल रही है छूट
विज्ञापन
Reliance Jio Shubh Paytm Offer: रिलायंस जियो ने अपने चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 50 रुपये तक डिस्काउंट देने के लिए Paytm के साथ पार्टनशिप की है। 444 रुपये और 555 रुपये वाले दो जियो प्रीपेड प्लान इस ऑफर का हिस्सा हैं। Jio से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क लगने के बाद इन दोनों Jio Prepaid Plan को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। आइए अब आपको इस बात की जानकारी विस्तार से मुहैया कराते हैं कि कैसे आप Jio के इन दो रीचार्ज प्लान के साथ डिस्काउंट पा सकते हैं।
 

Reliance Jio Shubh Paytm Offer

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि डिस्काउंट केवल तभी मिलेगा जब आप पेटीएम द्वारा रीचार्ज करेंगे। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद जब आप जियो प्रीपेड प्लान का चुनाव कर लेंगे, इसके बाद आपको प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। 444 रुपये वाले Jio Prepaid Plan पर छूट पाने के लिए प्रोमोकोड SHUBHP44 तो वहीं 555 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान पर डिस्काउंट के लिए SHUBHP50 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Jio के नए और पुराने प्रीपेड प्लान में कौन सा है आपके लिए सही? जानें

प्रोमोकोड अप्लाई होते ही क्रमश: 40 रुपये और 50 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। इन प्रोमोकोड को Paytm अकाउंट के साथ केवल एक ही बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। अगर आप 444 रुपये वाले प्लान के लिए प्रोमोकोड इस्तेमाल कर चुके हैं तो आप 555 रुपये वाले प्लान के लिए प्रोमोकोड को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

यदि आपने 555 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान से रीचार्ज किया है तो अब आप 444 रुपये वाले प्लान पर प्रोमोकोड इस्तेमाल कर छूट नहीं पा सकेंगे। बता दें कि इन डिस्काउंट को सबसे पहले Telecom Talk द्वारा स्पॉट किया गया है। 444 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ 1000 नॉन-जियो मिनट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे।

इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। 555 रुपये वाला Jio Recharge Plan 3000 नॉन-जियो मिनट्स, 2 जीबी प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। Jio यूज़र्स को इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैधता मिलेगी।

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »